विशाल संत सम्मेलन में पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने की सहभागिता मुख्यमंत्री और दिग्गज संतों द्वारा हुए सम्मानित

---Advertisement---

विशाल संत सम्मेलन में पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने की सहभागिता
मुख्यमंत्री और दिग्गज संतों द्वारा हुए सम्मानित

अनूपपुर- हरि सेवा आश्रम, हरिद्वार के वार्षिकोत्सव के पावन अवसर पर आयोजित ‘विशाल संत सम्मेलन’ में पूर्ण गुरु, महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर दास जी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। सनातन धर्म के इस महाकुंभ में उनकी उपस्थिति ने न केवल कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई,बल्कि मंच पर उन्हें देश के शीर्ष संतों और राजनेताओं द्वारा विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
दिव्य आमंत्रण और गरिमामयी उपस्थिति
परम श्रद्धेय महामंडलेश्वर श्री हरिचेतनानंद जी महाराज के विशेष आमंत्रण पर महामंडलेश्वर श्री करौली शंकर गुरुजी इस भव्य और दिव्य आयोजन का हिस्सा बने। इस पावन अवसर पर उनके साथ श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन (निर्वाण) के मुखिया,महंत श्री भगत राम जी और अध्यक्ष परम श्रद्धेय धोनी दास जी भी उपस्थित रहे। इन महान विभूतियों के अद्भुत संगम ने हरिद्वार की पवित्र भूमि को और भी ऊर्जामय बना दिया।

मंच पर हुआ भव्य सम्मान-

सम्मेलन का सबसे ऐतिहासिक और गौरवशाली क्षण वह रहा, जब पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर जी को मंच पर सम्मानित किया गया, देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, योगऋषि स्वामी रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने संयुक्त रूप से गुरुजी का सम्मान कर उनके आध्यात्मिक योगदान और सनातन धर्म के प्रति उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

सनातन धर्म के स्तंभों का महासंगम–

हरि सेवा आश्रम का यह मंच संतों के एक अद्वितीय सम्मेलन का गवाह बना। इस कार्यक्रम में योगऋषि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के साथ-साथ कई अन्य प्रतिष्ठित संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ, इनमें प्रमुख रूप से
शांति कुंज से डॉ. प्रणव पंड्या,श्री कुमार स्वामी,
कोठारी महंत जसविंदर सिंह शास्त्री,
श्री दुर्गा दास,
हठयोगी बाबा,
महंत ऋषिश्वरानंद,
कोठारी महंत राघवेंद्र दास,
सनातन धर्म की एकता, अखंडता और संतों के इस अद्भुत संगम में पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर दास जी महाराज का यह सम्मान उनके सभी अनुयायियों और सनातन प्रेमियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।
उक्ताशय की जानकारी शहडोल संभाग शंकर सेना महिला विंग की संभागीय अध्यक्ष एवं करौली शंकर महादेव दरबार की तंत्र दीक्षित भक्ति हनी चौरसिया एवं शंकर सेना अनूपपुर के जिला अध्यक्ष एवं करौली शंकर महादेव दरबार के तंत्र दीक्षित भक्त राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

June 26, 2026

Leave a Comment