वेकोलि में ‘मानसून ऑफटेक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026’ संपन्न

---Advertisement---

वेकोलि में ‘मानसून ऑफटेक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026’ संपन्न

मानसून के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों का सम्मान

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा मानसून के दौरान कोयला प्रेषण, उत्पादन एवं स्टॉक प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ठेकेदारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से आज, 06 अक्टूबर, 2026 को वेकोलि मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में ‘मानसून ऑफटेक एक्सीलेंस अवॉर्ड्स-2026’ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वेकोलि के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. हेमंत शरद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री संदीप परांजपे, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) डॉ. अंजनी कुमार तथा वेकोलि संचालन समिति के सदस्य गण विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सीएमडी डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि मानसून की कई चुनौतियों के बावजूद वेकोलि ने कोयला प्रेषण की गति को बनाए रखा है। उन्होंने बताया कि 1 जुलाई 2026 को वेकोलि के पिटहेड पर लगभग 119 लाख टन कोयला स्टॉक था। देश के बिजलीघरों की बढ़ती मांग के बीच वेकोलि ने 01 जुलाई से मानसून ऑफटेक एवं कोल स्टॉक लिक्विडेशन अभियान शुरू किया। इस अभियान का उद्देश्य कोयले को तेजी से आगे बढ़ाना और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करना था।

सीएमडी डॉ. हेमंत शरद पांडे ने कहा कि इस अभियान में रेल, सड़क, वेकोलि के कर्मचारियों और ठेकेदारों ने एकजुट होकर काम किया। मानसून ऑफटेक अभियान के 92 दिनों के परिणामों का उल्लेख करते हुए सीएमडी डॉ. पांडे ने बताया कि इस अवधि में रेल एवं सड़क के माध्यम से 165 लाख टन से अधिक कोयला प्रेषित किया गया। पिटहेड स्टॉक 119 लाख टन से घटकर 52 लाख टन से भी कम रह गया। 11 खदानों ने अपना स्टॉक लगभग शून्य कर दिया, जबकि बिजलीघरों को भेजी जाने वाली रेक की संख्या प्रतिदिन 12-15 से बढ़कर 30 तक पहुँची।

सीएमडी डॉ. पांडे ने कहा कि कोल इंडिया में भी वेकोलि का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पहली छमाही में वेकोलि का उत्पादन लगभग 9 प्रतिशत बढ़ा और लक्ष्य पार करने वाली वह कोल इंडिया की अकेली अनुषंगी कंपनी रही। इसी प्रकार, वेकोलि का प्रेषण लगभग 22 प्रतिशत बढ़ा और लक्ष्य से अधिक प्रेषण करने वाली भी वह अकेली अनुषंगी कंपनी रही। उन्होंने सभी पुरस्कार विजेता क्षेत्रों, अधिकारियों एवं ठेकेदार साथियों को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री संदीप परांजपे एवं निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) डॉ. अंजनी कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। वेकोलि संचालन समिति की ओर से श्री शिव कुमार यादव ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM) श्री कृष्णकांत पाटील तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM) श्री लाहरे भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री कृष्णकांत पाटील ने सभा को संबोधित करते हुए मानसून के दौरान कोयला प्रेषण में रेलवे एवं वेकोलि के बीच बेहतर समन्वय तथा सामूहिक प्रयासों की सराहना की।

जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान मानसून की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच कोयला प्रेषण एवं स्टॉक लिक्विडेशन में उत्कृष्ट योगदान देने वाले वेकोलि के कर्मियों एवं क्षेत्रों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। प्रत्येक क्षेत्र से सर्वश्रेष्ठ सब-एरिया मैनेजर, सर्वश्रेष्ठ माइन मैनेजर, सर्वश्रेष्ठ डिस्पैच ऑफिसर तथा सर्वश्रेष्ठ ट्रांसपोर्ट कॉन्ट्रैक्टर का चयन कर उन्हें सम्मानित किया गया।

माजरी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री राकेश प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय महाप्रबंधक चुना गया। चंद्रपुर क्षेत्र के एजीएम श्री एम. एस. रेड्डी प्रथम उपविजेता तथा नागपुर क्षेत्र के एजीएम श्री हर्षद दातार द्वितीय उपविजेता रहे।

क्षेत्रों के सामूहिक प्रदर्शन के आधार पर माजरी क्षेत्र को ‘मानसून ऑफटेक चैंपियन ट्रॉफी’ प्रदान की गई। चंद्रपुर क्षेत्र को प्रथम उपविजेता तथा नागपुर क्षेत्र को द्वितीय उपविजेता की ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अंत में चीफ मैनेजर (एचआर) श्री के. वी. बेनाजे कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (जनसंपर्क) श्री मिलिंद चहांदे ने किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 13, 2026

October 13, 2026

मैनपाट में 15 अक्टूबर को सजेगी डांडिया की महफिल, ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में जुटेंगे संगीत और नृत्य के दीवाने शाम 6 बजे से शुरू होगा रंगारंग आयोजन, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं रहेंगी आकर्षण का केंद्र; विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार मैनपाट। नवरात्रि के उत्साह, पारंपरिक गरबा-डांडिया की उमंग और आधुनिक संगीत के संगम के बीच मैनपाट में 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार को ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन में गरबा-डांडिया, लाइव म्यूजिक, डीजे, रैप, नृत्य प्रतियोगिताओं और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से प्रतिभागियों एवं दर्शकों को मनोरंजन का विशेष अवसर मिलेगा। पिछले आयोजन की सफलता के बाद इस बार कार्यक्रम को और अधिक आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी की गई है। आयोजकों का उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन को एक मंच पर लाकर नवरात्रि के उत्सव को यादगार बनाना है। आयोजन में मैनपाट सहित आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। लाइव बैंड और डीजे की धुनों पर थिरकेंगे प्रतिभागी ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ में संगीत की विविध प्रस्तुतियां कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। आयोजन में ‘रंग-राग’ लाइव बैंड अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा, जबकि डीजे हर्ष की धुनों पर प्रतिभागियों को गरबा और डांडिया का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही दादा 22_11 की रैप प्रस्तुति कार्यक्रम में आधुनिक संगीत का रंग जोड़ेगी। पारंपरिक गुजराती गरबा की लय, डांडिया की ताल और डीजे के संगीत के बीच आयोजन स्थल पर उत्सवी माहौल तैयार करने की योजना है। रंग-बिरंगी रोशनी, सुसज्जित मंच और संगीत की प्रस्तुतियां शाम को खास बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकार रहेंगे आकर्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी सिनेमा यानी छॉलीवुड, बॉलीवुड और भोजपुरी जगत से जुड़े कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। रामायण के कलाकार विवेक चंद्रा की मौजूदगी और प्रस्तुति को लेकर भी आयोजकों ने विशेष आकर्षण रखा है। कार्यक्रम की मेजबानी और मनोरंजन की जिम्मेदारी मॉमिता गांगुली संभालेंगी। उनकी प्रस्तुति के साथ संगीत, नृत्य और मंचीय गतिविधियों को मनोरंजक बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि दर्शकों को एक ही स्थान पर पारंपरिक उत्सव के साथ आधुनिक मनोरंजन का अनुभव मिल सके। बेस्ट कपल और बेस्ट डांस ग्रुप प्रतियोगिता में दिखेगी प्रतिभा कार्यक्रम में केवल संगीत और नृत्य का आनंद ही नहीं मिलेगा, बल्कि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी दिया जाएगा। इसके लिए बेस्ट कपल, बेस्ट डांस ग्रुप और बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा कार्यक्रम में उत्साह बढ़ाएगी। विशेष रूप से बेस्ट ड्रेस एंड कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में रंग-बिरंगे परिधान, पारंपरिक वेशभूषा और आकर्षक सजावट देखने को मिलेगी। आयोजकों का कहना है कि इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य लोगों को नृत्य, संगीत और पारंपरिक संस्कृति से जोड़ना तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता दिखाने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। बच्चे, युवा, कपल और समूह अपनी प्रतिभा के माध्यम से आयोजन का हिस्सा बन सकेंगे। फूड काउंटर और हाईटेक लाइटिंग की रहेगी व्यवस्था कार्यक्रम में खानपान की सुविधा के लिए फेस्टिव फूड एवं बेवरेज काउंटर लगाए जाएंगे। वहीं, मंचीय प्रस्तुतियों को आकर्षक बनाने के लिए हाईटेक इवेंट प्रोडक्शन, संगीत और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में मनोरंजन के साथ दर्शकों की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा। परिवार और दोस्तों के साथ आने वाले लोगों को एक उत्सवी वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। पारंपरिक डांडिया और आधुनिक डीजे संगीत का मेल इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी का हिस्सा है। डॉ. डी.के. सोनी टाइटल स्पॉन्सर, डीपीएस स्कूल भी सहयोगी इस आयोजन के टाइटल स्पॉन्सर डॉ. डी.के. सोनी हैं। डीपीएस स्कूल, अंबिकापुर स्पॉन्सर्ड बाय के रूप में जुड़ा है, जबकि तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट आयोजन का वेन्यू पार्टनर है। हैप्पी इवेंट्स, तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट और सानू टेंट हाउस के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। सिंगल टिकट 300 और फैमिली टिकट 1000 रुपये कार्यक्रम में प्रवेश के लिए सिंगल टिकट 300 रुपये तथा फैमिली टिकट 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए आयोजकों ने मोबाइल नंबर जारी किए हैं। टिकट बुकिंग एवं संपर्क: 9770629106, 9232724423, 7987909522, 7869307571, 9340337944 और 9424191916। आयोजकों ने मैनपाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों से परिवार एवं मित्रों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। उनका कहना है कि ‘तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2’ संगीत, नृत्य, पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक मनोरंजन का ऐसा मंच बनेगा, जहां लोग नवरात्रि के उल्लास का आनंद उठा सकेंगे। कार्यक्रम की प्रमुख जानकारी – आयोजन: तथास्तु संग डिस्को डांडिया सीजन-2 – दिनांक: 15 अक्टूबर 2026, गुरुवार – समय: शाम 6 बजे से – स्थान: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट, मैनपाट, छत्तीसगढ़ – मुख्य आकर्षण: गरबा-डांडिया, लाइव बैंड, डीजे, रैप और डांस प्रतियोगिताएं – होस्ट एवं एंटरटेनर: मॉमिता गांगुली – लाइव बैंड: रंग-राग – डीजे: हर्ष – टिकट दर: सिंगल 300 रुपये, फैमिली 1000 रुपये – टाइटल स्पॉन्सर: डॉ. डी.के. सोनी – वेन्यू पार्टनर: तथास्तु हिल्स रिसॉर्ट

October 13, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment