वार्ड-वार्ड पहुंचकर समस्याएं सुन रहे पवन कुमार चीनी, मौके पर ही कराया जा रहा निराकरण

---Advertisement---

वार्ड-वार्ड पहुंचकर समस्याएं सुन रहे पवन कुमार चीनी, मौके पर ही कराया जा रहा निराकरण

शनिचरी बाजार में बंद लाइटें बदलीं, गंदगी हटाने के साथ स्टेज की मरम्मत के दिए निर्देश; नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने की पहल

बरगवां/अमलाई। नगर परिषद बरगवां-अमलाई क्षेत्र में वार्डवासियों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। उनके द्वारा अलग-अलग वार्डों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया जा रहा है और उनकी समस्याओं को मौके पर सुनकर संबंधित विभाग एवं नगर परिषद के माध्यम से तत्काल निराकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है

इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 8 के शनिचरी बाजार में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए पवन कुमार चीनी ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। बाजार क्षेत्र में कई महीनों से बंद पड़ी लाइटों को बदलवाकर नई लाइट लगवाई गई। इससे बाजार में शाम के समय प्रकाश व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
वहीं बाजार के सामने जमा मिट्टी को हटाने के लिए तत्काल संबंधित अमले को निर्देशित किया गया। शनिचरी बाजार के स्टेज में टूट-फूट की जानकारी मिलने पर उसकी मरम्मत के लिए नगर परिषद को तत्काल सूचना दी गई, ताकि कार्यक्रमों के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
दुर्गा उत्सव समिति की समस्या का भी तत्काल समाधान
वार्ड क्रमांक 8 में नव युवा दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल के सामने फैली गंदगी को लेकर भी स्थानीय लोगों द्वारा समस्या से अवगत कराया गया था। जानकारी मिलते ही पवन कुमार चीनी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और तत्काल सफाई कार्य शुरू कराया

उनके द्वारा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर कार्य की निगरानी की गई और गंदगी हटाने का कार्य कराया जा रहा है।
हर वार्ड में पहुंचकर लोगों से सीधा संवाद
पवन कुमार चीनी की इस पहल का उद्देश्य केवल शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई तक सीमित न रहकर वार्ड-वार्ड पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका मौके पर समाधान कराना बताया जा रहा है। उनके द्वारा नागरिकों से बातचीत कर सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, पानी सहित अन्य स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली जा रही है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से समन्वय कर उनके निराकरण की दिशा में तत्काल कार्रवाई कराई जा रही है

पवन कुमार चीनी ने कहा कि वार्डवासियों की समस्याएं उनकी प्राथमिकता हैं। लोगों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए वे स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति देख रहे हैं। जो समस्या तत्काल हल हो सकती है, उसका मौके पर ही समाधान कराया जा रहा है, जबकि जिन कार्यों में नगर परिषद की प्रक्रिया आवश्यक है, उन्हें संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर शीघ्र कार्रवाई के लिए कहा जा रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने भी वार्ड में पहुंचकर समस्याएं सुनने और उनके त्वरित निराकरण की पहल का स्वागत किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment