वार्ड के समग्र विकास को लेकर सक्रिय पार्षद उर्मिला जायसवाल, एक और घर में पहुंची पेयजल सुविधा

---Advertisement---

मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार हो रहे कार्य, वार्डवासियों ने जताया आभार

 

मनेन्द्रगढ़। वार्ड क्रमांक 9 में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और प्रत्येक घर तक आवश्यक सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से पार्षद श्रीमती उर्मिला जायसवाल द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनके प्रयास से बुधवार को वार्ड के एक और घर में नवीन नल कनेक्शन लगवाया गया जिससे परिवार को अब नियमित पेयजल सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

पार्षद श्रीमती उर्मिला जायसवाल ने बताया कि वार्डवासियों की समस्याओं का निराकरण और क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। पेयजल जैसी आवश्यक सुविधा को लेकर लगातार लोगों की जरूरतों को चिन्हित कर कार्य कराया जा रहा है ताकि किसी भी परिवार को पानी की समस्या का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि नगर विकास केवल बड़े निर्माण कार्यों से नहीं बल्कि आम नागरिकों तक बुनियादी सुविधाओं की आसान पहुंच से होता है। इसी सोच के साथ वार्ड में सड़क, नाली, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास जारी हैं।

नवीन नल कनेक्शन मिलने पर संबंधित परिवार ने खुशी जाहिर करते हुए पार्षद के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्डवासियों ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जाना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी होती है और इस दिशा में लगातार कार्य हो रहा है। पार्षद श्रीमती उर्मिला जायसवाल ने भरोसा दिलाया कि वार्ड क्रमांक 9 के विकास के लिये आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया जायेगा ताकि वार्ड को सुविधाओं से युक्त और बेहतर बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment