थाना भालूमाड़ा में लोक अधिकार केंद्र ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम
अनूपपुर। जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत अनूपपुर, जिला मिशन प्रबंधक शशांक प्रताप सिंह, जेंडर प्रभारी अंजू शुक्ला, ब्लॉक समन्वयक दुर्गेश दाहिया एवं जेंडर प्रभारी कनीज फातिमा के निर्देशानुसार लोक अधिकार केंद्र के तहत आज ब्लॉक अनूपपुर के अंतर्गत सोमवार को थाना भालूमाड़ा में महिलाओं के अधिकारों एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता एवं उपलब्ध शासकीय सेवाओं की जानकारी प्रदान करना रहा
कार्यक्रम के दौरान एकता संकुल संगठन की समता समन्वयक द्रोपती साहू, समता सखी सविता पारश एवं समता सखी मीना सिंह ने थाना भालूमाड़ा पहुंचकर लोक अधिकार केंद्र की भूमिका एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी दी
इस दौरान महिलाओं के अधिकार एवं महिला हितैषी योजनाओं, घरेलू हिंसा एवं लैंगिक हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम, नशामुक्ति एवं नशे के दुष्प्रभाव सहित कानूनी सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया तथा हिंसा एवं अधिकारों से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों के समन्वय से सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित अन्य उपस्थितजनों को बताया गया कि महिलाओं के साथ हिंसा, बाल विवाह, नशे की समस्या अथवा अधिकारों से जुड़े मामलों में आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए लोक अधिकार केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।















