तीन साल से पुलिस की नजरों से बच रहा था आरोपी, मनेन्द्रगढ़ में पकड़ाया

---Advertisement---

तीन साल से पुलिस की नजरों से बच रहा था आरोपी, मनेन्द्रगढ़ में पकड़ाया

सोनहत पुलिस की कार्यवाही

सोनहत। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी सोनहत पुलिस को आखिरकार सफलता मिली है। पुलिस टीम ने करीब तीन वर्ष से फरार आरोपी अब्दुल हनीफ पिता अब्दुल हामिद उम्र 30 वर्ष निवासी हीरालाल वार्ड मुंगेली जिला मुंगेली को मनेन्द्रगढ़ से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना सोनहत में अलग अलग प्रकरण दर्ज हैं। अपराध क्रमांक 128/2023 में धारा 307, 109, 120-बी आईपीसी तथा अपराध क्रमांक 42/2020 में धारा 497, 511 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध है। प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी

इसी दौरान पुलिस को आरोपी के मनेन्द्रगढ़ में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना की तस्दीक के बाद सोनहत पुलिस टीम ने मनेन्द्रगढ़ पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद 17 सितंबर 2026 को न्यायिक मजिस्ट्रेट बैकुंठपुर के न्यायालय में पेश किया गया

फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल किंडो, सहायक उपनिरीक्षक हेमपाल सिंह, धनंजय सिंह, आरक्षक विमल जायसवाल एवं रमेश साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment