स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व

---Advertisement---

अनूपपुर 13 अगस्त 2026/ जिले में 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री रत्नाकर झा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अर्चना कुमारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिला स्तरीय समारोह शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण, अनूपपुर में आयोजित किया जाएगा।

समारोह के सफल, गरिमामय एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए कार्यक्रम विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें तथा निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करें।

 

अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, समन्वय एवं आयोजन से संबंधित कार्यों का प्रभावी निर्वहन करने तथा समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह को राष्ट्रीय गौरव, गरिमा एवं अनुशासन के अनुरूप भव्य और सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment