स्वच्छता अभियान में जुटे सीएमओ भूपेंद्र सिंह, नगर परिषद बरगवां-अमलाई को बना रहे स्वच्छ और सुव्यवस्थित “नगर को स्वच्छ बनाना हमारा कर्तव्य” — सीएमओ भूपेंद्र सिंह

---Advertisement---

स्वच्छता अभियान में जुटे सीएमओ भूपेंद्र सिंह, नगर परिषद बरगवां-अमलाई को बना रहे स्वच्छ और सुव्यवस्थित
“नगर को स्वच्छ बनाना हमारा कर्तव्य” — सीएमओ भूपेंद्र सिंह

अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई में स्वच्छता और जनसुविधाओं को लेकर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। नगर के प्रत्येक वार्ड में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए सीएमओ स्वयं लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सीएमओ भूपेंद्र सिंह द्वारा विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वे प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और जहां भी कमी दिखाई देती है, उसे तत्काल दूर कराने के निर्देश देते हैं। वार्डों में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद की टीम नियमित रूप से कार्य कर रही है, जिससे नगर की स्वच्छता व्यवस्था में निरंतर सुधार देखा जा रहा है।

भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल समस्या के समाधान हेतु भी नगर परिषद सक्रिय है। सीएमओ भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर नगर के प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन सुबह से टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस व्यवस्था से वार्डवासियों में संतोष का वातावरण है और नगर परिषद की कार्यशैली की सराहना की जा रही है।

सीएमओ भूपेंद्र सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के बावजूद नगर परिषद के कर्मचारी सुबह से शाम तक वार्डों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर लगातार कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा, “नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना हमारा कर्तव्य है। वार्डों में जहां भी समस्या सामने आती है, उसका त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता रहती है। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद निरंतर कार्य कर रही है।”

नगर परिषद बरगवां-अमलाई द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान से नगर में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन को राहत मिल रही है। स्थानीय नागरिकों ने सीएमओ भूपेंद्र सिंह की सक्रिय कार्यशैली और जनहितकारी प्रयासों की सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment