सुशासन तिहार बना जनसेवा का माध्यम

---Advertisement---

स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

एमसीबी/खड़गवां। ग्राम मझौली में आयोजित “गांव-गांव, द्वार-द्वार सुशासन तिहार 2026” के जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। 10 ग्राम पंचायतों को शामिल करते हुए आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का तत्काल निराकरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सुबह से ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे जहां विभागवार लगाये गये स्टॉलों में राजस्व, पंचायत, खाद्य, स्वास्थ्य और अन्य विभागों द्वारा लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

राज्य सरकार द्वारा संचालित इस अभियान के तहत हितग्राहियों को राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, वन अधिकार पट्टा और जॉब कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। शिविर में कुल 392 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर लोगों को राहत दी गई।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार आम जनता तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का निराकरण कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच दूरी कम कर पारदर्शी और जवाबदेह व्यवस्था स्थापित करना है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment