सुरजीत सिंह (हैप्पी) बने इंटक कुसमुण्डा क्षेत्र के जेसीसी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

---Advertisement---

सुरजीत सिंह (हैप्पी) बने इंटक कुसमुण्डा क्षेत्र के जेसीसी, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

कुसमुण्डा।
साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) में संगठनात्मक विस्तार एवं श्रमिक प्रतिनिधित्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सुरजीत सिंह (हैप्पी) को एसईसीएल कुसमुण्डा क्षेत्र का क्षेत्रीय जेसीसी (संयुक्त सलाहकार समिति सदस्य) नियुक्त किया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन से जुड़े पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।

जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति साउथ ईस्टर्न कोयला मजदूर कांग्रेस (इंटक) कुसमुण्डा क्षेत्र के अध्यक्ष बी.एल. महंत (राजवीर) की सहमति एवं अनुशंसा पर की गई। इसके बाद एसईकेएमसी (इंटक) एसईसीएल के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर सुरजीत सिंह (हैप्पी) को क्षेत्रीय जेसीसी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सुरजीत सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं श्रमिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे कुसमुण्डा गुरुद्वारा समाज के अध्यक्ष होने के साथ पूर्व में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) में क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। श्रमिकों के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए यह जिम्मेदारी दिए जाने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ क्षेत्र के श्रमिकों को मिलेगा तथा मजदूर हितों से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से मंच तक पहुंचाया जा सकेगा।

नियुक्ति की सूचना के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने सुरजीत सिंह को बधाई देते हुए इसे संगठन को मजबूती देने वाला निर्णय बताया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके कार्यकाल में श्रमिकों की समस्याओं के समाधान और संवाद प्रक्रिया को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने सुरजीत सिंह (हैप्पी) के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन की अपेक्षा व्यक्त की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment