अनूपपुर 18 मई 2026/ सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए नामांकन 30 सितंबर 2026 तक किए जा सकते हैं। विजेताओं की घोषणा 23 जनवरी 2027 को की जाएगी।
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार का उद्देश्य रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान, नवाचार और पूर्व चेतावनी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को सम्मानित करना है। इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति पत्र और पदक तथा संस्थानों के लिए एक प्रशस्ति पत्र और पट्टिका शामिल है। पुरस्कार के लिए आवेदन awards.gov.in पर राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं।






































