सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 मई तक आवेदन आमंत्रित

---Advertisement---

 

अनूपपुर 4 मई 2026/ सब मिशन ऑन एग्रीकल्बर एक्सटेंशन आत्मा योजना के अंतर्गत जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान कृषकों द्वारा कृषि, पशुपालन,मत्स्य, उद्यानिकी, रेशमपालन, कृषि अभियांत्रिकी, प्राकृतिक खेती क्षेत्र में अपनायी गई उन्नत तकनीकि, फसल उपज एवं उत्पादकता मूल्यांकन के आधार पर तकनीकों का उपयोग करते हुए सर्वाेच्च उत्पादकता प्राप्त किसानों को जिला स्तर व ब्लॉक स्तर पर सर्वाेत्तम कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परियोजना संचालक, आत्मा परियोजना ने बताया कि वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करते हुए उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, रेशम पालन, कृषि अभियांत्रिकीय व कृषि (प्राकृतिक कृषि) में उत्कृष्ट कार्य हेतु कृषकों को पुरुस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार हेतु जिले के समस्त उत्साही एवं प्रगतिशील कृषक अपने क्षेत्र अंतर्गत कार्यरत विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक (बी.टी.एम.), सहायक तकनीकी प्रबंधक (ए.टी.एम.), कृषि विस्तार अधिकारी या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र में 25 मई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। नियत तिथि के पश्चात् प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। किसान अधिक जानकारी के लिए विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ एवं जिला स्तर पर कार्यालय परियोजना संचालक, आत्मा अनूपपुर में कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment