सरस्वती विकास विद्यालय में 14 जून को होगा पूर्व छात्रों का समागम

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। सरस्वती विकास विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में 1988–89 बैच के पूर्व छात्र-छात्राओं का भव्य रियूनियन 14 जून 2026 को आयोजित है । सरस्वती विकास विद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि वर्ष 1988–89 बैच कक्षा आठवी के पूर्व छात्र-छात्राओं का रियूनियन कार्यक्रम उत्साह और आत्मीयता के साथ आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर मनेन्द्रगढ़ से लगभग 10 पूर्व छात्र-छात्राएँ और पचास पूर्व विद्यार्थी देश के विभिन्न स्थानों से अपने पुराने विद्यालय और गुरुओं से मिलने पहुँचेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 8 बजे स्वागत और नाश्ते के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे विद्यालय की प्रार्थना सभा में सहभागिता होगी। असेंबली के बाद वर्तमान विद्यार्थियों के कक्षाओं में जाने के बाद पूर्व छात्र-छात्राएँ अपने पुराने कक्षाओं का भ्रमण करेंगे तथा अपने शिक्षकों से आत्मीय भेंट और संवाद करेंगे। इसके बाद विद्यालय के सभागार में शिक्षकों का सम्मान और स्वागत समारोह आयोजित किया जायेगा जिसमें पूर्व छात्र-छात्राएँ अपने अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी आयोजित की जायेंगी जिससे पुरानी यादें ताज़ा होंगी और गुरु-शिष्य संबंधों की गरिमा और अधिक सुदृढ़ होगी। इसके बाद सामूहिक स्वरूचि भोज होगा। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को पूर्व विद्यार्थियों, शिक्षकों और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच संवाद और प्रेरणा का एक महत्वपूर्ण अवसर बताया है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी आमंत्रित अतिथियों और पूर्व छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिये व्यापक तैयारियाँ की हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment