सप्ताह में एक दिन भाजपा कार्यालय में समय देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि

---Advertisement---

सप्ताह में एक दिन भाजपा कार्यालय में समय देंगे निर्वाचित जनप्रतिनिधि
जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर समाधान का करेंगे प्रयास

अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए एक अभिनव पहल की गई है। इसके तहत आगामी 1 सितंबर 2026 से प्रत्येक सप्ताह रविवार एवं शासकीय अवकाश को छोड़कर अलग-अलग दिन निर्वाचित जनप्रतिनिधि भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में उपस्थित होकर जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनके निराकरण का प्रयास करेंगे

भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने बताया कि इस पहल के माध्यम से मंत्री, सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधि निर्धारित दिवस पर पार्टी कार्यालय में उपलब्ध रहेंगे। इससे आम जनता एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से सहज एवं सुगम रूप से मुलाकात करने का अवसर मिलेगा और स्थानीय समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल हो सकेगी

भाजपा जिलाध्यक्ष हीरा सिंह श्याम के मार्गदर्शन में जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका द्विवेदी द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों को निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया गया है

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 सितंबर, मंगलवार को कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र भट्ट भाजपा जिला कार्यालय अनूपपुर में उपस्थित रहेंगे। इसी प्रकार 2 सितंबर को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सहबिन पनिका एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मदन त्रिपाठी, जबकि 3 सितंबर को पुष्पराजगढ़ जनपद अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश सिंह एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शिव सिंह कार्यालय में उपस्थित होकर जनता एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे

भाजपा संगठन की इस पहल को जनता एवं कार्यकर्ताओं तथा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment