सूने मकान में चोरी का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चरचा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

---Advertisement---

 

कोरिया। चरचा थाना क्षेत्र में सूने मकान को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के तहत यह कार्यवाही की गई है जिसमें थाना चरचा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया।

मामले में प्रार्थिया डॉ. इंदुमती निवासी ऑफिसर कॉलोनी चरचा ने 29 अप्रैल 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अप्रैल की रात उनके एसईसीएल क्वार्टर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर द्वारा कीमती सामान पार कर दिया गया। रिपोर्ट पर थाना चरचा में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी आनंद सोनी के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से संदेही अभिषेक कुमार 25 वर्ष निवासी रूपनगर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 92 हजार रुपये है। बरामद सामान में लैपटॉप, चार्जर, हार्ड डिस्क, पेनड्राइव, दो मोबाइल फोन, घड़ी, चश्मा, बैंक कार्ड, नगद राशि और स्कूटी की चाबी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी को 1 मई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी आनंद सोनी सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 1, 2026

May 1, 2026

May 1, 2026

May 1, 2026

May 1, 2026

May 1, 2026

Leave a Comment