सूने मकान में चोरी का खुलासा बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

सूने मकान में चोरी का खुलासा

बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

बैकुंठपुर। कोरिया जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और लंबित चोरी के मामलों के त्वरित निराकरण के लिये पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बैकुंठपुर कोतवाली पुलिस ने सूने मकान में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के मामले से जुड़े सामान बरामद किये गये हैं

पुलिस के अनुसार ओडगी नाका निवासी पीड़ित परिवार करीब एक माह से इलाज के सिलसिले में रायपुर गया हुआ था। घर में ताला लगा होने के कारण मकान सूना था। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात आरोपी ने रात के समय ऊपर की ओर से घर में प्रवेश किया। इसके बाद घर के अंदर के दरवाजों और अलमारी के ताले तोड़कर नगदी रकम और की पैड चोरी कर लिया

घर लौटने के बाद पीड़ित को चोरी की जानकारी हुई जिसके बाद मामले की शिकायत थाना बैकुंठपुर में दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल करते हुए आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की

पुलिस ने मामले में मनोज कुमार राजवाड़े उम्र 30 वर्ष पिता इनेश्वर प्रसाद राजवाड़े निवासी ओडगी नाका थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया को गिरफ्तार किया है।
मामले में थाना बैकुंठपुर में अपराध क्रमांक 249/2026 के तहत धारा 331(4), 305 बीएनएस में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस टीम द्वारा की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment