सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर कांग्रेस का हमला, चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का लगाया आरोप

---Advertisement---

संस्कृति सचिव से निष्पक्ष जांच की मांग, भाजपा नेताओं को सरकारी खर्च पर भेजने का लगाया आरोप

मनेन्द्रगढ़। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर के अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने यात्रा की चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के सचिव को शिकायत भेजी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शासन की निर्धारित पात्रता और प्रक्रिया को दरकिनार कर भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों को सरकारी खर्च पर यात्रा का लाभ दिया गया।

सौरव मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार यात्रा में पद्म पुरस्कार प्राप्त व्यक्तियों, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर सम्मानित कलाकारों, साहित्यकारों, समाजसेवियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नागरिकों को शामिल किया जाना था। जिला प्रशासन ने भी आवेदन आमंत्रित करने की घोषणा की थी लेकिन बाद में बिना पारदर्शी प्रक्रिया अपनाये चयन कर लिया गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का आरोप है कि कलेक्टर कार्यालय के पत्र में भाजपा जिला इकाई द्वारा भेजी गई सूची के आधार पर यात्रियों का चयन किये जाने का उल्लेख है जिससे यह स्पष्ट होता है कि पूरी प्रक्रिया राजनीतिक प्रभाव में संपन्न हुई। शिकायत में कहा गया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य सहित कई पदाधिकारियों को यात्रा में शामिल किया गया जबकि पात्र नागरिकों को अवसर नहीं मिला।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने इस पूरे मामले को शासकीय धन के दुरुपयोग और चयन प्रक्रिया में अनियमितता बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही, अपात्र लोगों पर हुए सरकारी खर्च की वसूली और भविष्य में ऐसी योजनाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप रोकने के लिये स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

सौरव मिश्रा ने कहा कि सरकारी योजनाएं सभी नागरिकों के लिये होती हैं, किसी राजनीतिक दल के लिये नहीं। यदि शिकायत में लगाये गये आरोप सही पाये जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिये।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment