संयुक्त कमिश्नर एमपी सिंह पटेल एवं श्री रमेश लाल शर्मा अधीक्षण यंत्री शहडोल संभाग शहडोल ने किया जनपद पंचायत अनूपपुर का निरीक्षण, बदरा नर्सरी में रोजगार और विकास कार्यों की ली जानकारी

---Advertisement---

संयुक्त कमिश्नर एमपी सिंह पटेल एवं श्री रमेश लाल शर्मा अधीक्षण यंत्री शहडोल संभाग शहडोल ने किया जनपद पंचायत अनूपपुर का निरीक्षण, बदरा नर्सरी में रोजगार और विकास कार्यों की ली जानकारी

पंचायतों के विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, बेहतर कार्यों को आगे बढ़ाने के दिए निर्देश दिए गए हैं
जनपद पंचायत अनूपपुर क्षेत्र में चल रहे विकास एवं पंचायत स्तरीय कार्यों का जायजा लेने के लिए शहडोल संभाग के संयुक्त कमिश्नर एमपी सिंह पटेल एवं अधीक्षण यंत्री दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनपद पंचायत अनूपपुर का निरीक्षण करने के साथ-साथ विभिन्न पंचायतों में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली और जमीनी स्तर पर कार्यों की स्थिति को परखा। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से पंचायतों में संचालित योजनाओं, रोजगार से जुड़े कार्यों और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गई।

संयुक्त कमिश्नर एमपी सिंह पटेल के दौरे के दौरान जिला अनूपपुर के कार्यपालन यंत्री श्री इंद्रजीत तिवारी जनपद पंचायत अनूपपुर के सीईओ रवि ग्वाल बीडीओ लाल बहादुर वर्मा तत्कालीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत अनूपपुर रावेन्द्र सिंह आर्य sdo कोतमा संतोष नागेश उपयंत्री लव श्रीवास्तव एवं रवि डोगरवार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने पंचायतों में कराए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका वास्तविक लाभ ग्रामीण जनता तक पहुंचना चाहिए। पंचायत स्तर पर होने वाले प्रत्येक कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

बदरा नर्सरी पहुंचकर संचालक से ली जानकारी

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान संयुक्त कमिश्नर एमपी सिंह पटेल एवं अधीक्षण यंत्री शहडोल बदरा नर्सरी भी पहुंचे। यहां उन्होंने नर्सरी के संचालन एवं वहां किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। नर्सरी के संचालक नूर मोहम्मद तन्हा से मुलाकात कर नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों, उनके रखरखाव, बिक्री एवं इससे जुड़े रोजगार के संबंध में जानकारी ली।

नर्सरी के निरीक्षण के दौरान संयुक्त कमिश्नर ने विशेष रूप से यह जानकारी प्राप्त की कि नर्सरी के माध्यम से स्थानीय स्तर पर कितने लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। संचालक नूर मोहम्मद तन्हा द्वारा नर्सरी की गतिविधियों एवं उससे जुड़े रोजगार के संबंध में जानकारी दी गई। श्री तन्हा जी के द्वारा बताया गया कि उपरोक्त नर्सरी निर्माण कार्य मनरेगा योजना से पूर्व वित्तीय वर्ष 2015-2016 में कराया गया था तत समय तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय जिला पंचायत अनूपपुर श्री केवीएस चौधरी सर के कुशल मार्गदर्शन में उक्त कार्य की आधारशिला रखी गई थी तत समय जिला पंचायत अनूपपुर के सहायक कृषि उद्यनिकी के पद पर पदस्थ श्री रावेन्द्र सिंह आर्य एवं ग्राम पंचायत बदरा के तत्कालीन सरपंच श्रीमती रूपा देवी कोल सचिव श्री रामखेलावन साहू एवं ग्राम रोजगार सहायक श्री अमित गुप्ता जनपद पंचायत अनूपपुर के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री केपी राजोरिया महोदय के कुशल नेतृत्व में उक्त कार्य को कराया गया था श्री तन्हा जी के द्वारा बताया गया कि इस तरह के कार्यों से स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सकता है।

संयुक्त कमिश्नर ने नर्सरी के कार्यों का अवलोकन करते हुए पंचायत स्तर पर इस प्रकार के रोजगारपरक एवं विकास से जुड़े कार्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने संबंधित पंचायत के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, जिनसे स्थानीय लोगों को रोजगार मिले और पंचायत की आर्थिक गतिविधियां मजबूत हों।

पंचायतों में बेहतर कार्य करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान संयुक्त कमिश्नर ने पंचायत के विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए कहा कि पंचायतों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग किया जाना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की संभावनाओं को पहचानकर नए कार्यों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाया जाए और पंचायतों में चल रहे निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों से भी कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके निराकरण की दिशा में कार्य किया जाए। पंचायतों में होने वाले कार्यों में स्थानीय लोगों की भागीदारी बढ़ाने से विकास के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

निरीक्षण के दौरान इंजीनियर लव श्रीवास्तव, जनपद पंचायत अनूपपुर के सचिव विजय कुमार साहू, सचिव अमित कुमार गुप्ता, बिलाल अहमद, भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि तथा सरपंच शिवभान सिंह सहित पंचायत से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त कमिश्नर को पंचायत में संचालित विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। संयुक्त कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विकास के साथ रोजगार को प्राथमिकता

संयुक्त कमिश्नर एमपी सिंह पटेल के निरीक्षण का प्रमुख केंद्र पंचायत में संचालित विकास कार्यों के साथ-साथ ऐसे कार्यों को बढ़ावा देना रहा, जिनसे ग्रामीणों को रोजगार मिल सके। बदरा नर्सरी के निरीक्षण के दौरान भी उन्होंने रोजगार से जुड़े कार्यों की जानकारी ली और पंचायत को निर्देशित किया कि भविष्य में भी इसी तरह के विकास एवं रोजगारपरक कार्यों को बढ़ावा दिया जाए।

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार योजनाएं तैयार कर उनका बेहतर क्रियान्वयन किया जाए। इससे पंचायत का विकास होने के साथ स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment