संजय साहू पुनः बने पैरालीगल वॉलेंटियर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी किया नियुक्ति आदेश, समाजसेवा एवं जनहित कार्यों में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

---Advertisement---

संजय साहू पुनः बने पैरालीगल वॉलेंटियर

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जारी किया नियुक्ति आदेश, समाजसेवा एवं जनहित कार्यों में निभाएंगे सक्रिय भूमिका

जमुना कोतमा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनूपपुर द्वारा जारी आदेश के तहत सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनसेवक संजय साहू निवासी नवा टोला पकरिया सकोला को पुनः पैरालीगल वॉलेंटियर (पीएलवी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की गई है

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज के कमजोर, पिछड़े, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग, अपराध पीड़ितों एवं जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी सलाह उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चयनित पैरालीगल वॉलेंटियर्स की सूची जारी की गई है, जिसमें संजय साहू का नाम भी शामिल है

संजय साहू लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों एवं जनहित कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं क्षेत्र में आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में उनकी महत्वपूर्ण पहचान रही है सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर वे लगातार सक्रिय रहते हैं और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शासन की योजनाओं एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने का कार्य भी करते रहे हैं

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि संजय साहू की नियुक्ति से जरूरतमंद एवं गरीब तबके के लोगों को न्यायिक सहायता प्राप्त करने में आसानी होगी उनकी सक्रियता और समाजसेवा की भावना को देखते हुए लोगों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं

संजय साहू ने कहा कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विधिक सहायता पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment