सकोला, श्रमिक नगर सहित कई इलाकों में शराब की पैकारी के आरोप: प्रिंट रेट से अधिक बिक्री और अवैध सप्लाई की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

---Advertisement---

सकोला, श्रमिक नगर सहित कई इलाकों में शराब की पैकारी के आरोप: प्रिंट रेट से अधिक बिक्री और अवैध सप्लाई की शिकायतों पर कार्रवाई की मांग

जमुना कोतमा
कोतमा क्षेत्र में शराब बिक्री व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता दिखाई दे रहा है नागरिकों ने आरोप लगाया है कि अंग्रेजी शराब दुकान से निर्धारित प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेचे जाने के साथ-साथ आसपास के मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों तक पैकारी (अनधिकृत पुनर्विक्रय) का नेटवर्क सक्रिय है। लोगों का कहना है कि इससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

स्थानीय शिकायतकर्ताओं के अनुसार कोतमा, कोतमा हाईवे क्षेत्र, झिरियाटोला, राजनगर मार्केट, निगवानी, चाका, खामरोध, बेलिया फाटक, गोविंदा, श्रमिक नगर, सकोला, सेमरिया चौराहा सहित कई स्थानों पर शराब की उपलब्धता सामान्य जरूरत के सामान से अधिक आसान होती जा रही है नागरिकों का आरोप है कि दुकानों से खरीदी गई शराब आगे विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचाई जा रही है हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि अवैध पैकारी तक मामला सीमित नहीं है, बल्कि भालूमाड़ा क्षेत्र के कदम टोला में कथित रूप से एक स्थायी अवैध शराब बिक्री केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहां लाइसेंसी दुकान की तरह खुले तौर पर शराब बिक्री की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि क्षेत्र में अवैध कारोबार को बढ़ावा देने वाला मामला भी है

लोगों का कहना है कि जब कुछ उपभोक्ताओं ने निर्धारित मूल्य पर बिक्री की मांग की तो विवाद और अभद्र व्यवहार जैसी शिकायतें भी सामने आईं नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रभावी नियंत्रण नहीं दिख रहा है

स्थानीय लोगों ने चिंता जताई कि आवासीय क्षेत्रों तथा सार्वजनिक स्थलों के आसपास शराब की उपलब्धता बढ़ने से सामाजिक माहौल प्रभावित हो रहा है उनका कहना है कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को लेकर परिवारों में चिंता बढ़ रही है और कई परिवार आर्थिक एवं सामाजिक दबाव महसूस कर रहे हैं

नागरिकों ने पुलिस प्रशासन, आबकारी विभाग एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया जाए, शराब दुकानों पर निर्धारित दरों की जांच की जाए, कथित पैकारी नेटवर्क और अवैध बिक्री केंद्रों की पड़ताल की जाए तथा अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए

इनका कहना है

यदि कोतमा शराब दुकान से प्रिंट रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है तो उसे तत्काल बंद करवाया जाएगा प्रिंट रेट से अधिक में शराब बिक्री नहीं होने दी जाएगी रही बात पैकारी की तो पैकारी भी नहीं होने दी जाएगी और कदम टोला में संचालित बताए जा रहे शराब बिक्री केंद्र को भी शीघ्र बंद कराया जाएगा

कृष्णकांत उईके, आबकारी अधिकारी कोतमा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment