सिविल सोसाइटी की मदद से जनहितैषी पहल को मिलती है मजबूती- सीईओ जिला पंचायत

---Advertisement---

 

आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जिला पंचायत सीईओ ने किया प्रेरित

 

जेएसएस द्वारा करपा में आयोजित कार्यक्रम को जिला पंचायत सीईओ ने किया संबोधित

 

अनूपपुर 2 अप्रैल 2026/ जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अर्चना कुमारी ने कहा है कि सिविल सोसाइटी की मदद से सरकार की जनहितैषी पहल को मजबूती मिलती है ग्रामीण क्षेत्र में सिकल सेल तथा 3 वर्ष से छोटे बच्चों के लिए संचालित फुलवारी केंद्र स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था गनियारी का कार्य सराहनीय है।

उक्ताशय के विचार जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अर्चना कुमारी ने पुष्पराजगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत करपा में सीटीसी भवन में जन स्वास्थ्य सहयोग का गनियारी द्वारा स्वास्थ्य प्रणाली सुदृढीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य उपकरण वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गणेश पाण्डेय,महिला बाल विकास की सहायक संचालक श्रीमती मंजूषा शर्मा,बीएमओ डॉ आरके वर्मा,ग्राम पंचायत करपा के सरपंच हीरा सिंह सहित स्वास्थ्य अधिकारी,जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था के जिला समन्वयक विनय विश्वकर्मा एवं टीम के सदस्य आकांक्षी ब्लॉक पुष्पराजगढ़ के फैलो राजस्विनी शर्मा, सुपरवाइजर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता, पत्रकार तथा स्थानीय जन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ ने आंगनबाड़ी आशा कार्यकर्ताओं को कर्तव्य भाव के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों का जमीनी स्तर पर समन्वय से कार्य करने निर्देशित किया।

 

उन्होंने एचपी टीकाकरण के तहत लक्षित सभी किशोरियों को टीकाकरण के लिए घर-घर दस्तक देकर प्रोत्साहित करने की अपील की।

 

उन्होंने आंगनवाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा भाव से कार्य करने प्रेरित किया।

 

उन्होंने इस मौके पर कहा कि जिले के सभी 44 डिलीवरी केन्द्रो मे मानक अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं की वृद्धि की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा सशक्त प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रो में पदस्थ अमला केंद्र को सुदृढ करने संस्था की देखभाल घर की तरह करें।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य सहयोग संस्था के जिला समन्वयक विनय विश्वकर्मा ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम को जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के सीईओ,सीडीपीओ, बीएमओ, सरपंच करपा तथा अन्य अधिकारियों ने संबोधित किया।

 

स्वास्थ्य उपकरण का किया गया वितरण

 

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी के द्वारा स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुधारणीकरण कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रो के लिए स्वास्थ्य उपकरण का वितरण किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

April 12, 2026

April 12, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

April 11, 2026

Leave a Comment