सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिला बल, आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण आयोजित

---Advertisement---

 

अग्निशमन, जल बचाव, सीपीआर और भगदड़ प्रबंधन की दी गई व्यावहारिक जानकारी

अनूपपुर। सिंहस्थ महाकुंभ-2028 की तैयारियों के तहत पुलिस एवं होमगार्ड विभाग द्वारा आपदा प्रबंधन एवं बचाव संबंधी विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करना तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मजबूत बनाना है।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण में प्लाटून कमांडर होमगार्ड रामनरेश भवेदी ने प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आग के प्रकार, अग्निशमन के उपाय, फायर एक्सटिंग्विशर के सुरक्षित उपयोग तथा भगदड़ की स्थिति में बचाव एवं जोखिम कम करने की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अलावा सर्पदंश से बचाव, प्राथमिक उपचार, जल दुर्घटनाओं में ड्राय एवं वेट रेस्क्यू तकनीक, रेस्क्यू रिंग के उपयोग तथा डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों को सीपीआर एवं चोकिंग की स्थिति में जीवन रक्षक उपायों का भी अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण में उपस्थित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न बचाव तकनीकों का अभ्यास किया और आपदा प्रबंधन के प्रति अपनी दक्षता बढ़ाई। कार्यक्रम में सुनील सिंह, अनुज कुमार एवं प्रहलाद सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment