श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय अमरकंटक में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

---Advertisement---

 

95 मरीजों ने उठाया लाभ

संवाददाता – श्रवण कुमार उपाध्याय

 

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित श्री कल्याण सेवा आश्रम द्वारा संचालित श्री चंद्राचार्य धर्मार्थ चिकित्सालय अमरकंटक में नियमित जनसेवा के क्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया । शिविर में क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए 95 मरीजों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया । शिविर के दौरान विशेष रूप से मधुमेह (शुगर) एवं रक्तचाप (बीपी) जांच शिविर आयोजित किया गया जिसमें मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं ।

 

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. सुभाष सिंह , डॉ. एस.के. तिवारी , डॉ. लाहड़ी तथा डॉ. राजेश नंदानी ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विभिन्न रोगों के संबंध में परामर्श दिया । चिकित्सकों ने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच , संतुलित आहार , व्यायाम एवं समय पर उपचार से अनेक गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है ।

 

शिविर के सफल संचालन में फार्मासिस्ट आदर्श विश्वकर्मा , लैब टेक्नीशियन राजेश कुमार तिवारी , सुखनंदन सिंह , रामसनेही नापित , श्रीमती ईश्वरी पेंद्राम तथा दीपक चंद्रवंशी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया । सभी ने मरीजों के पंजीयन , जांच , दवा वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया ।

 

श्री कल्याण सेवा आश्रम के पदाधिकारियों ने बताया कि चिकित्सालय में प्रत्येक रविवार को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं ताकि आर्थिक रूप से कमजोर एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें ।

 

शिविर में पहुंचे मरीजों एवं उनके परिजनों ने इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए श्री कल्याण सेवा आश्रम एवं चिकित्सालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया । चिकित्सालय प्रबंधन ने अधिक से अधिक लोगों से इन निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

August 10, 2026

Leave a Comment