शिवसेना का बड़ा एक्शन: शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने पकड़ा पशुओं से भरा पिकअप, तस्करों को चेतावनी

---Advertisement---

 

रिपोर्ट हरी प्रसाद यादव

 

अनूपपुर (फूंनगा): क्षेत्र में बढ़ती पशु तस्करी पर रोक लगाने के लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सक्रिय मोर्चा खोल दिया है। बीती रात शिवसेना शहडोल संभाग अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने फूंनगा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन को पकड़ने में सफलता हासिल की, जिसमें क्रूरतापूर्वक मवेशी भरे हुए थे।

 

हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर चालक मौके से फरार हो गया। शिवसैनिकों ने उसे कड़ा सबक सिखाने की बात कही है।

 

घेराबंदी कर रोका वाहन

गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार्यकर्ताओं ने त्वरित घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। शिवसैनिकों का कहना है कि यदि चालक और मालिक पकड़े गए होते, तो उन्हें कठोर सबक सिखाया जाता।

 

इस कार्रवाई में कोतमा नगर अध्यक्ष बरकत कुरैशी, निहाल खान, किशन चौधरी, अमन शर्मा, जितेंद्र सिंह, आर्यन पनिका, दिवाकर साहू, पंकज पनिका, सुमित पनिका, राहुल पूरी, आदर्श मिश्रा, मोनू, प्रवीण पटेल, सेंटी विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

तस्करों को चेतावनी

शिवसैनिकों ने क्षेत्र के पशु तस्करों और दलालों को खुली चेतावनी दी है कि यह अवैध कारोबार तत्काल बंद किया जाए, अन्यथा अब हर गली-मोहल्ले में उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

 

जनता का आभार

अभियान के बाद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। क्षेत्र में इस कार्रवाई को गौ-वंश की सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम बताकर सराहा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment