शिक्षिका की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी

---Advertisement---

शिक्षिका की हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी

इंदौर जाने निकली कोतमा की युवती का शव सतना में मिला, पुलिस रिश्तों की जांच में जुटी

कोतमा। नगर के वार्ड क्रमांक 13 लहसूई कैंप निवासी 27 वर्षीय युवती पूनम अहिरवार की सतना जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पूनम 14 मई को कोतमा से इंदौर जाने के लिए निकली थी, लेकिन उसका शव सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित एक किराए के कमरे में मिला। कमरे में युवक का शव भी फांसी के फंदे पर लटका मिला है। पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका जता रही है।

जानकारी के अनुसार मृतका पूनम अहिरवार देवलोंद स्थित शासकीय विद्यालय में वर्ग-एक शिक्षिका के पद पर पदस्थ थी। घटना की सूचना मिलते ही कोलगवां थाना पुलिस एवं एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार रीवा जिले के बेला गांव निवासी अम्बिकेश गौतम अपने भाई के साथ सतना में किराए के मकान में रह रहा था। आशंका है कि अम्बिकेश ने पहले पूनम की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली।

जांच के दौरान मृतका के पास से इंदौर का टिकट मिला है। परिजन भी इस बात से हैरान हैं कि पूनम सतना कैसे पहुंची। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल और चैट की जांच कर रही है। पीएम उपरांत शव को कोतमा लाया जा रहा है, जहां रविवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment