शहर की राजनीति से जिले के नेतृत्व तक पहुंचे कासिम अंसारी

---Advertisement---

शहर की राजनीति से जिले के नेतृत्व तक पहुंचे कासिम अंसारी

छात्र हितों के मुद्दों पर सक्रियता का मिला इनाम, नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह

एमसीबी। एनएसयूआई के संगठनात्मक ढांचे में मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले को नया नेतृत्व मिला है। संगठन ने शहरी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे कासिम अंसारी को अब जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय की अनुशंसा और पूर्व विधायक गुलाब कमरो के मार्गदर्शन में मिली इस जिम्मेदारी को कासिम अंसारी के राजनीतिक सफर में महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है। शहरी स्तर से शुरू हुई जिम्मेदारी अब पूरे जिले तक पहुंच गई है। नई नियुक्ति के साथ कासिम के सामने शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों और जिले के विभिन्न कॉलेजों में एनएसयूआई की गतिविधियों को विस्तार देने की चुनौती भी होगी। नियुक्ति की खबर सामने आते ही समर्थकों और छात्र कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।

छात्र मुद्दों से बनाई पहचान

कासिम अंसारी लंबे समय से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं। संगठन के अलग अलग दायित्वों पर रहते हुए उन्होंने छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार आवाज उठाई। स्थानीय स्तर के आंदोलनों से लेकर रायपुर और नई दिल्ली तक छात्र समस्याओं को उठाने के कारण संगठन में उनकी सक्रिय पहचान बनी।
नई जिम्मेदारी के बाद अब संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को एनएसयूआई से जोड़ने पर जोर रहने की उम्मीद है।

वरिष्ठ नेताओं ने जताया भरोसा

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय ने कासिम अंसारी की सक्रियता और छात्र हितों के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दिये जाने की बात कही। पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने उन्हें संघर्षशील और मेहनती युवा नेता बताते हुए नई जिम्मेदारी के लिये शुभकामनाएं दीं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, कांग्रेस नेता रमेश सिंह और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनेन्द्रगढ़ शहर अध्यक्ष सौरव मिश्रा ने भी कासिम अंसारी की नियुक्ति का स्वागत किया। नेताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में छात्र संगठन जिले में और प्रभावी तरीके से अपनी गतिविधियां संचालित करेगा।

कासिम बोले—छात्रों की आवाज बनना प्राथमिकता

जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर कासिम अंसारी ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है उसे जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और एनएसयूआई को कॉलेजों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।
नियुक्ति के बाद समर्थकों ने इसे कासिम अंसारी की संगठनात्मक सक्रियता और लंबे समय से किये जा रहे छात्र हित के कार्यों की उपलब्धि बताया है

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment