शहीदों की याद में सजा सुरों का मंच, गायक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने बांधा समां

---Advertisement---

शहीदों की याद में सजा सुरों का मंच, गायक कलाकारों और स्कूली बच्चों ने बांधा समां

जमुना कॉलरी में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन, बच्चों को किया गया सम्मानित

अनूपपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जमुना कोतमा क्षेत्र की जमुना कॉलरी स्थित कोऑपरेटिव बाजार में व्यापार संघ जमुना कॉलोनी के तत्वावधान में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार संघ के ऊर्जावान व्यापारी सचिन जायसवाल ने किया

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने देशभक्ति एवं मनोरंजक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वहीं स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिभागी स्कूली बच्चों को गणेश ट्रांसपोर्ट के आशीष मिश्रा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका परिषद पसान के अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मन में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना सदैव बनी रहनी चाहिए। देश को आजादी अनेक वीर सपूतों के बलिदान और संघर्ष के बाद मिली है। उन्होंने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए व्यापार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की

कार्यक्रम में नपा पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह, मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, भाजपा नेता लाल बहादुर जायसवाल, अजय द्विवेदी, सुखविंदर सिंह, नरेश चंद्र शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा, आशीष मिश्रा सरताज, मुशर्रफ, अशोक गुप्ता एवं रंजीत नामदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

कार्यक्रम में गायक कलाकारों संदीप शिवहरे, सचिन तिवारी ने अपनी प्रस्तुतियों से देर रात तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, स्थानीय नागरिक एवं दर्शक मौजूद रहे और सभी ने आयोजन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment