शहडोल संसदीय क्षेत्र में सड़क विस्तार की नई उम्मीदें, सांसद हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा मांग पत्र

---Advertisement---

शहडोल संसदीय क्षेत्र में सड़क विस्तार की नई उम्मीदें, सांसद हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सौंपा मांग पत्र

शहडोल/अनूपपुर। शहडोल संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास और बेहतर सड़क संपर्क को लेकर सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर विभिन्न सड़क परियोजनाओं के विस्तार एवं निर्माण को लेकर मांग पत्र सौंपा। सांसद ने क्षेत्र की आवश्यकता और भविष्य की यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने शहडोल के पुराने बाईपास मार्ग को आकाशवाणी, जयस्तंभ, बाणगंगा, बस स्टैंड होते हुए गोरतरा तक डिवाइडर सहित 4-लेन सड़क के रूप में विकसित करने, शहडोल एवं अनूपपुर शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण, प्रयागराज-मऊगंज-सीधी-जनकपुर-अनूपपुर-जैतहरी-बिलासपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण तथा वाराणसी से रीवा, शहडोल होते हुए अमरकंटक तक राजमार्ग विकसित करने की मांग रखी।
इसके साथ ही सांसद ने पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कान्हा-मंडला-शाहपुरा-उमरिया-बांधवगढ़-मैहर-पन्ना को जोड़ने वाले टूरिस्ट एक्सप्रेस-वे तथा कटनी-उमरिया-शहडोल-कोतमा होते हुए मनेंद्रगढ़ तक 4-लेन हाईवे को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सांसद द्वारा रखी गई मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए डीपीआर प्राप्त होने के बाद परियोजनाओं को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। वहीं, शहडोल के पुराने बाईपास मार्ग के संबंध में तत्काल स्वीकृति प्रदान किए जाने की जानकारी भी दी गई। इससे क्षेत्र में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होने और आवागमन को सुगम बनाने की उम्मीद बढ़ी है।
वेंकटनगर स्टेशन पर नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव को भी मिली स्वीकृति
सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा वेंकटनगर रेलवे स्टेशन पर बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 18233/18234) के ठहराव के लिए किए गए अनुरोध को भी रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। सांसद ने कहा कि नर्मदा एक्सप्रेस के वेंकटनगर स्टेशन पर ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और आम नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह क्षेत्र के विकास से जुड़े सड़क, रेलवे सहित विभिन्न विषयों को लगातार केंद्र एवं राज्य सरकार के समक्ष उठाती रही हैं। सड़क परियोजनाओं के विस्तार और वेंकटनगर में नर्मदा एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। सांसद के इन प्रयासों की शहडोल संसदीय क्षेत्र की जनता द्वारा सराहना की जा रही है। उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा दी गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment