शब्द शिल्पी अवार्ड 2026″ से साहित्यकार उपाध्याय सम्मानित

---Advertisement---

 

 

मनेन्द्रगढ़। साहित्य संगम बुक्स प्रकाशन मंडल के नवीनतम साझा काव्य संकलन में उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिये नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय को शब्द शिल्पी अवार्ड-2026 कालजयी रचनात्मक प्रस्तुति के लिये साहित्य संगम बुक्स के साहित्यिक मैडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

साहित्य संगम बुक्स प्रकाशन मंडल के संपादकीय विभाग ने अपने नवीनतम संकलन में सतीश उपाध्याय के अप्रतिम योगदान के लिये आभार व्यक्त करते हुए उनके लेखन को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर और काव्यात्मक यात्रा में साहित्यकार उपाध्याय की सहभागिता को प्रेरणादायक बताया है। प्रकाशन मंडल ने उनके साहित्यिक समर्पण साधना और सृजनात्मकता की प्रशंसा करते हुए साहित्य में उनके अमूल्य योगदान के लिये आभार व्यक्त किया है।

ज्ञातव्य है की 66 वर्षीय वरिष्ठ साहित्यकार सतीश उपाध्याय देश के विभिन्न साहित्यिक मंचों में लेखन के माधुर्य,भाषा की सहजता और शब्दावली के अप्रतिम विन्यास के लिये देश के उत्कृष्ट साहित्य मंचों के द्वारा कई प्रतिष्ठित पुरस्कार और सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment