अनूपपुर (कोतमा)। कोतमा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलिया बड़ी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का एक मामला सामने आया है। खसरा नंबर 1622/1 में स्थित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर अपना मकान बना लिया। खास बात यह है कि इससे पहले ग्राम पंचायत सरपंच और हल्का पटवारी ने उन्हें कई बार समझाया था, लेकिन उनकी बात को नज़रअंदाज करते हुए धनबल का इस्तेमाल कर निर्माण कार्य पूरा कर लिया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अवैध रूप से घर बनाया, बल्कि ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों की आपत्ति के बाद भी अपना काम जारी रखा। पटवारी द्वारा रोकने का प्रयास करने के बावजूद निर्माण पूरा कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अपने धनबल के चलते कानून को ताक पर रखकर काम कर रहा है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत और तहसील प्रशासन से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में संज्ञान लेते हुए शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटवाए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे।
स्थानीय लोगों की निगाहें अब जिला प्रशासन और राजस्व विभाग पर टिकी हैं कि आखिर इस अवैध निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाता है या नहीं। इस शासकीय भूमि पर हाल ही में अतिक्रमण कर मकान बनाने का कार्य पूरा किया गया लेकिन राजस्व अमला अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की सिर्फ कार्यवाही कागजों पर ही रहती है या दोषियों के ऊपर भी कार्यवाही होती है कि नहीं *इनका कहना है* जब हमने शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 1622 /1 पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया इस संबंध में बात की तो कहा गया कि जांच कर कार्यवाही करेंगे *दशरथ सिंह तहसीलदार कोतमा*





































