सेवानिवृत्त श्रमिकों के हक की लड़ाई में आगे आए विजय सिंह, ग्रेच्युटी डिफरेंस राशि भुगतान की उठाई मांग

---Advertisement---

सेवानिवृत्त श्रमिकों के हक की लड़ाई में आगे आए विजय सिंह, ग्रेच्युटी डिफरेंस राशि भुगतान की उठाई मांग

कोयला खदान श्रमिक संगठन के अध्यक्ष ने महाप्रबंधक को सौंपा पत्र, जुलाई 2021 से जून 2023 तक सेवानिवृत्त कर्मियों को लाभ दिलाने की पहल

जमुना कोतमा। कोयला खदान श्रमिक संगठन, जमुना-कोतमा क्षेत्र के अध्यक्ष विजय सिंह ने सेवानिवृत्त श्रमिकों के हितों को लेकर महत्वपूर्ण पहल करते हुए महाप्रबंधक प्रभाकर राम त्रिपाठी को पत्र सौंपा है पत्र में जुलाई 2021 से जून 2023 के बीच सेवानिवृत्त हुए श्रमिकों की लंबित ग्रेच्युटी डिफरेंस राशि का भुगतान नए वेतनमान के अनुसार किए जाने की मांग की गई है

विजय सिंह ने कहा कि 11वें वेतन समझौते के तहत सेवानिवृत्त हुए कई श्रमिकों को ग्रेच्युटी की पूरी राशि का लाभ नहीं मिल पाया है ऐसे कर्मचारियों को चिन्हित कर उनकी बकाया राशि शीघ्र भुगतान किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन से मांग की है कि श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए लंबित डिफरेंस राशि उनके खातों में जल्द जमा कराई जाए

कोयला खदान श्रमिक संगठन ने इस मांग को श्रमिक हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए जल्द सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा जताई है। संगठन का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके वैधानिक अधिकार समय पर मिलना चाहिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment