सेवा संकल्प अभियान से पर्यावरण संरक्षण की पहल, आमाखेरवा छठ घाट पर अधिकारियों ने किया श्रमदान

---Advertisement---

सेवा संकल्प अभियान से पर्यावरण संरक्षण की पहल, आमाखेरवा छठ घाट पर अधिकारियों ने किया श्रमदान

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त मुहिम, करीब 60 पुलिसकर्मियों की सहभागिता से दिया स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त वातावरण का संदेश

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी। स्वच्छ शहर और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए मनेन्द्रगढ़ के आमाखेरवा छठ घाट पर वन विभाग और पुलिस विभाग ने संयुक्त स्वच्छता अभियान चलाया। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित इस पहल में अधिकारियों, पुलिस जवानों, वनकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने स्वयं श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य नदी घाटों को स्वच्छ रखने के साथ प्लास्टिक प्रदूषण पर अंकुश लगाने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा

आमाखेरवा छठ घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ भाग लेकर स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की जरूरत पर जोर दिया। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, डीएफओ दुलेश्वर साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा, अपर कलेक्टर लिंगराज सिदार, एसडीएम शशि शेखर मिश्रा, पार्षद स्वप्निल सिन्हा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा और उपाध्यक्ष जलील शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। वन विभाग की ओर से रेंजर विश्वनाथ साहू सहित विभागीय कर्मचारियों ने भी अभियान में योगदान दिया।

विभिन्न थानों और पुलिस इकाइयों के जवानों ने निभाई भागीदारी

स्वच्छता अभियान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन मनेन्द्रगढ़, थाना मनेन्द्रगढ़, थाना झगराखाण्ड, चौकी खोंगापानी, साइबर सेल और कंट्रोल रूम के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। 18वीं वाहिनी चैनपुर के सशस्त्र बल के जवानों ने भी श्रमदान किया। इस दौरान करीब 60 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों और जवानों ने सहभागिता निभाई

थाना प्रभारी झगराखाण्ड राकेश कुमार साहू, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह श्याम, जिला विशेष शाखा प्रभारी राम सिंह टेकाम और सूबेदार कामेश कुमार सहित अन्य जवानों ने अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई। विभिन्न विभागों की संयुक्त भागीदारी ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को सामने रखा

घाटों की स्वच्छता बनाये रखना सभी की जिम्मेदारी

अभियान के माध्यम से नागरिकों को संदेश दिया गया कि नदी घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने से बचना और प्लास्टिक का सीमित उपयोग करना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। सार्वजनिक स्थलों की सफाई केवल अभियान तक सीमित ना रहे बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाया जाये

वन विभाग और पुलिस विभाग की इस संयुक्त पहल ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि आमाखेरवा छठ घाट सहित सभी सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाये रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment