सेवा संकल्प अभियान के तहत बनगंवा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री जी के संदेश का हुआ वाचन

---Advertisement---

सेवा संकल्प अभियान के तहत बनगंवा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री जी के संदेश का हुआ वाचन

अनूपपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बनगंवा नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 126 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला कलेक्टर श्री रत्नाकर झा के निर्देश, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती संजीता भगत के मार्गदर्शन एवं सेक्टर पर्यवेक्षक बीनू द्विवेदी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत पौधरोपण से की गई। इसके पश्चात मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी के संदेश का वाचन भी किया गया तथा उपस्थित लोगों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बच्चों एवं माताओं से संवाद कर आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। किशोरी बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण एवं उनके सर्वांगीण विकास से संबंधित शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।

माताओं को बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, नियमित उपस्थिति एवं प्रारंभिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास में परिवार की भूमिका पर जोर दिया गया। साथ ही माताओं से बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र भेजने तथा उपलब्ध योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई।

इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्र और परिवारों के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा बच्चों एवं किशोरियों के पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं विकास के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम में स्थानीय परिवार समिति की अध्यक्ष एवं अधिवक्ता सुमिता शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता संगीता माली, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमित सेन गुप्ता एवं पत्रकार अजीत श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अंजली श्रीवास्तव एवं सहायिका रेशम बेगम का विशेष योगदान रहा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

October 11, 2026

Leave a Comment