सेवा दिवस पर शांति नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

---Advertisement---

 

70 से अधिक लाभार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

अनूपपुर 02 जून 2026/ सेवा दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अनूपपुर द्वारा सेवा बस्ती शांति नगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र की महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ रक्तचाप (बी.पी.), शुगर एवं एनसीडी (गैर-संचारी रोग) संबंधी जांच की गई।

 

स्वास्थ्य शिविर में लगभग 70 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। चिकित्सकीय जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी प्रदान किए गए तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया।

 

कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. देवेंद्र तिवारी, जिला प्रतिनिधि श्री कमलाकर गौतम तथा सदस्य श्री मनोज द्विवेदी, श्री हरिशंकर वर्मा, श्री रामप्रकाश द्विवेदी एवं श्री अनिल तिवारी, स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग का अमला, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका ने उल्लेखनीय सहभागिता निभाई।

 

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

August 5, 2026

Leave a Comment