सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता, पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिलाई ‘इंटीग्रिटी प्रॉमिस’

---Advertisement---

“Reform–Transform–Perform–Inform” के मंत्र के साथ सीआईएल के सीवीओ ने दिया सुशासन का संदेश

सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता, पारदर्शिता और डिजिटल निगरानी पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिलाई ‘इंटीग्रिटी प्रॉमिस’

रांची, 26 मई 2026। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय स्थित “मंथन” सभागार में मंगलवार को सतर्कता, सुशासन एवं संगठनात्मक पारदर्शिता को केंद्र में रखते हुए एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम का मुख्य विषय “Reform–Transform–Perform–Inform” रहा, जिसके माध्यम से संगठनात्मक सुधार, पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यकुशलता को नई दिशा देने पर जोर दिया गया।

बैठक में सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह, निदेशक (वित्त) श्री पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री चंद्रशेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) श्री अनुप हंजुरा, सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार सहित विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल सीएमडी द्वारा सीआईएल के सीवीओ का शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद कोल इंडिया गीत की प्रस्तुति दी गई, जिसने कार्यक्रम को औपचारिक शुरुआत प्रदान की।

स्वागत भाषण में सीसीएल के सीवीओ श्री पंकज कुमार ने कहा कि सीआईएल का सतर्कता तंत्र मंत्रालय और कंपनी के बीच एक प्रभावी समन्वय स्थापित करता है। उन्होंने कहा कि सभी “कोल इंडियंस” कॉरपोरेट लक्ष्यों की प्राप्ति और संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस अवसर पर सीसीएल के सीएमडी श्री निलेंदु कुमार सिंह ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि कंपनी ने वन भूमि स्वीकृति, नई खदानों के विकास तथा लंबे समय से बंद पड़ी खदानों को पुनः प्रारंभ करने जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि आईसीसीसी (ICCC) प्रणाली के माध्यम से कोयला परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और निगरानी को मजबूती मिली है। साथ ही सीसीटीवी आधारित निगरानी, वित्तीय उपलब्धियों, इको पार्क, सोलर पावर परियोजनाओं, “सीसीएल के लाल और सीसीएल की लाडली”, जेएसएसपीएस और माइंस टूरिज्म जैसी योजनाओं की भी जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि कोल क्वालिटी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सीसीएल को कोल इंडिया स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ है।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सीआईएल के सीवीओ श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का प्रेरक उद्बोधन रहा। उन्होंने कहा कि “हर कर्मचारी ही वास्तविक सतर्कता अधिकारी है।” उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि “Vigilance is for You, by You, Vigilance is with You Always.”

उन्होंने संगठन की सफलता के लिए प्रबंधन और कर्मचारियों के साझा लक्ष्य को आवश्यक बताते हुए साइबर सुरक्षा, संस्थागत छवि निर्माण और गुणवत्ता सुधार पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सतर्कता केवल एक विभाग नहीं बल्कि कार्य संस्कृति का हिस्सा है और प्रत्येक स्तर पर इसकी जिम्मेदारी साझा होनी चाहिए।

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कोल इंडिया परिवार की सराहना करते हुए कहा कि आज का समय सामूहिक उपलब्धियों का है और हर कर्मचारी संगठन की सफलता का महत्वपूर्ण भागीदार है। इसी क्रम में उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “Integrity Promise” भी दिलाई।

कार्यक्रम के समापन पर सीसीएल प्रबंधन की ओर से श्री ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सतर्कता और कंपनी के लक्ष्य एक-दूसरे के पूरक हैं तथा इस प्रकार के कार्यक्रम संगठन को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

सीसीएल द्वारा समय-समय पर ऐसे संवादात्मक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि कर्मचारियों में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व, कार्यकुशलता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

May 26, 2026

May 26, 2026

May 26, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

May 25, 2026

Leave a Comment