सीसीएल में संविदा कार्यों की पारदर्शिता पर जोर, उत्खनन विभाग के अधिकारियों को SOP का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

---Advertisement---

सीसीएल में संविदा कार्यों की पारदर्शिता पर जोर, उत्खनन विभाग के अधिकारियों को SOP का दिया गया विशेष प्रशिक्षण

सतर्कता विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय के 60 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

रांची। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) मुख्यालय में शुक्रवार को सतर्कता विभाग के तत्वाधान एवं मानव संसाधन विकास विभाग के सहयोग से उत्खनन विभाग में संविदा कार्यों से संबंधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मियों को संविदा कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं प्रक्रियात्मक शुद्धता के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन विभाग) श्री प्रवीण कुमार तथा महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास विभाग) मो. फैयाज़ुल हक की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के पुष्पगुच्छ देकर स्वागत के साथ हुई, जिसके बाद स्वागत संबोधन महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री पंकज कुमार ने कहा कि तैयार की गई SOP अधिकारियों के व्यावहारिक अनुभवों एवं कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। उन्होंने कहा कि संविदा कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए SOP का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों से निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

प्रशिक्षण के दौरान संविदा कार्यों की प्रक्रिया, निगरानी, जवाबदेही एवं कार्य निष्पादन से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से आए परियोजना अभियंता (उत्खनन) और फोरमैन सहित कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कार्य प्रणाली को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। सीसीएल प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment