सीधी जिले में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन देखने को मिला है।

---Advertisement---

ब्रेकिंग न्यूज सीधी से

सेमरिया क्षेत्र में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्यवाही करते हुए लगभग 2 लाख रुपए से अधिक कीमत के अवैध पटाखे जप्त किए हैं।

जानकारी के अनुसार यह कार्यवाही नायब तहसीलदार एकता शुक्ला एवं सेमरिया थाना प्रभारी केदार परौहा के नेतृत्व में की गई। प्रशासन द्वारा मौके पर भारी मात्रा में पटाखा सामग्री जब्त कर विस्फोटक अधिनियम एवं विस्फोटक नियम 2008 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

 

बताया जा रहा है कि हाल ही में देवास जिले में हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर है, जिसके चलते सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र में पटाखों की दुकानों पर अचानक छापेमार कार्यवाही की गई।

 

हालांकि सवाल अब भी खड़े हो रहे हैं कि जिले के अन्य क्षेत्रों में संचालित अवैध पटाखा दुकानों पर आखिर कब कार्यवाही होगी।

सीधी शहर की सब्जी मंडी सहित कई इलाकों में आज भी बिना सुरक्षा मानकों के पटाखों की दुकानें संचालित होने की बात सामने आ रही है।

 

अब देखना होगा कि प्रशासन की यह कार्यवाही सिर्फ सेमरिया तक सीमित रहती है या पूरे जिले में अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

August 30, 2026

August 30, 2026

August 30, 2026

August 30, 2026

August 30, 2026

August 29, 2026

Leave a Comment