भारत सरकार की ‘ज़ीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी’ के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत बीसीसीएल क्षेत्रों में अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध भंडारण एवं अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए सीआईएसएफ, बीसीसीएल प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के समन्वय से विभिन्न क्षेत्रों में सघन अभियान, ड्रोन सर्विलांस एवं प्रवर्तन कार्रवाई निरंतर संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में आज सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विभिन्न अभियानों के दौरान 17 स्थानों पर छापेमारी एवं सर्च अभियान चलाए गए। क्षेत्रवार प्रमुख गतिविधियों का ब्यौरा निम्नवत है:
- एरिया-09 (बस्ताकोला)के कुइया चेक पोस्ट, DBQ एवं कुइया काली क्षेत्र से लगभग 15.06 टन अवैध कोयला बरामद किया गया, जिसके संबंध में एमएमडीआर अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं एरिया-02 (महूदा) एवं एरिया-04 (कतरास) में कुल दो निष्क्रिय अवैध मुहानों की भराई कर अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश लगाया गया।
- ड्रोन सर्विलांस एवं क्षेत्रीय निगरानी के दौरान एरिया-03 (गोविंदपुर/आकाशकिनारी) में राहुल चौक के समीप संदिग्ध कोयला डिपो चिन्हित किया गया, जबकि AKC वर्कशॉप में चोरी के प्रयास को विफल करते हुए डोजर का रोलर बरामद किया गया। सिलेक्टर बस्ती भू-धंसान स्थल पर बीसीसीएल का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा तथा किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
- एरिया-04 (कतरास) में भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र में ट्रेंच कटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई। एरिया-06B (कुस्तौर) में ऐना माइंस एवं BNR रेलवे साइडिंग का औचक निरीक्षण किया गया। रोजगार संबंधी धरना वार्ता के उपरांत समाप्त होने से BNR रेलवे साइडिंग पर कोयला परिवहन पुनः सामान्य हो गया। एरिया-07 (पुटकी) में एक नया अवैध एस्केप रूट चिन्हित किया गया, जिसे बंद कराने की कार्रवाई प्रगति पर है।
- एरिया-BK-II (बाघमारा) की न्यू मधुबन वाशरी में 24 बल सदस्यों की सहभागिता से सफल मोबिलाइजेशन ड्रिल आयोजित की गई। एरिया-09 (बस्ताकोला) में बेरा बस्ती में स्थानीय व्यवधान के कारण प्रभावित कोयला परिवहन को मार्ग की सफाई के बाद पुनः सामान्य किया गया तथा ICCC से प्राप्त सूचना पर QRT ने त्वरित कार्रवाई की। एरिया-10 (NTST) एवं एरिया-PCW (पाथरडीह वाशरी) में ड्रोन निगरानी के दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्र सामान्य पाए गए, जबकि DP-06 स्थित खुले स्क्रैप क्षेत्र में बाउंड्री एवं फेंसिंग की आवश्यकता पुनः चिन्हित की गई। गोधर क्षेत्र में भू-धंसान एवं गैस रिसाव की सूचना संबंधित अधिकारियों को तत्काल उपलब्ध कराई गई तथा कुजामा चेक पोस्ट पर स्थानीय आंदोलन के बावजूद स्थिति शांतिपूर्ण रही।
बीसीसीएल एवं सीआईएसएफ द्वारा क्षेत्र प्रभुत्व, सघन गश्त, ड्रोन सर्विलांस, विशेष वाहन जांच, त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) की तैनाती तथा आसूचना-आधारित संयुक्त अभियान नियमित रूप से संचालित किए जा रहे हैं। बीसीसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा तथा अवैध खनन एवं कोयला चोरी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती एवं विधिसम्मत तरीके से जारी रहेंगे।
जनहित में अपील
कोयला क्षेत्र से संबंधित अवैध खनन, कोयला चोरी, अवैध परिवहन अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीआईएसएफ यूनिट, बीसीसीएल, कोयला नगर, धनबाद के व्हाट्सएप नंबर 9341528406 पर केवल संदेश (Message) के माध्यम से उपलब्ध कराएं, ताकि त्वरित, गोपनीय एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
















