सी एम हेल्प लाइन बना मज़ाक, कोई भी विभाग की गई शिक़ायत को करा देता है आंशिक रूप से बंद या निरस्त।

---Advertisement---

शहडोल

 

लोक शिक्षण संभाग शहडोल द्वारा आयोजित अनुज कार्यक्रम 2024-25 के मेंटर्स की पेमेंट कराये जाने को लेकर मेंटर्स ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल को दिया पत्र।

 

एक सप्ताह में भुगतान न होने पर सभी मेंटर ने जे डी कार्यालय के सामने सांस्कृतिक तरीके से विरोध करने की बात भी कही।

 

अनुगूंज कार्यक्रम 2024-25 के आयोजन में इन मेंटर्स के द्वारा अलग- अलग विधाओ में शासकीय विद्यालय के बच्चों को 15-15 दिवस का प्रशिक्षण दिया गया था।

प्रशिक्षण पश्चात दिनांक 10 जनवरी 2025 को स्थानीय मानस भवन आडीटोरियम में बच्चों के द्वारा अलग-अलग विधाओं में तैयार किए गए कार्यक्रमों का मंचन ज़िले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष किया गया था।

मेंटर्स द्वारा पूर्व में भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जे डी कार्यालय में पत्र देकर भुगतान कराने की बात कही गई थी।

कार्यक्रम हो जाने के लगभग डेढ़ वर्ष बाद भी भुगतान नहीं हो पाने पर एक बार पुनः सभी मेंटर जे डी कार्यालय पहुंचे।

 

सभी मेंटर ने संयुक्त संचालक लोक शिक्षण उमेश कुमार धुर्वे से मुलाकात कर यह भी बात बताई कि हमारे द्वारा लगाई गई सीएम हेल्पलाइन की शिकायत को भी विभाग द्वारा आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है या विभाग द्वारा कहा गया कि इसका निराकरण हो गया है।

 

जो कि सरासर झूठ और गलत है।

 

सभी मेंटर्स की समस्याओं और बातों को सुनने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त संचालक लोक शिक्षक उमेश कुमार धुर्वे ने विभागीय अधिकारियों के ट्रांसफर और रिटायरमेंट के कारण हुए विलंब के बाद सभी के त्वरित भुगतान करने की बात कही और सांत्वना दी कि जल्द से जल्द भुगतान किया जाएगा।

 

बाइट – उमेश कुमार धुर्वे, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग शहडोल।

 

बाइट – इस्तियाक खान, मेंटर

बाइट – अर्पणा चतुर्वेदी, मेंटर

बाइट – अनुराग वंशकार, मेंटर

बाइट – दीक्षा गुप्ता, मेंटर

 

संवाददाता शहडोल – अरुण द्विवेदी

8770191637

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment