सड़क निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप

---Advertisement---

 

बिम्हौरी पंचायत में गिट्टी की धूल से बनाई जा रही सड़क, ग्रामीणों ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

 

शोहागपुर। जनपद पंचायत शोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बिम्हौरी में सड़क निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गुड़रू भाटा रोड पर निर्माणाधीन सीसी सड़क में निर्धारित गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। सड़क निर्माण में रेत और पर्याप्त सीमेंट का उपयोग करने के बजाय गिट्टी की धूल (डस्ट) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

ग्रामीणों के अनुसार निर्माण स्थल पर कहीं भी रेत दिखाई नहीं दे रही है और सड़क पूरी तरह काले रंग की दिखाई दे रही है, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा है कि निर्माण सामग्री में भारी गड़बड़ी की जा रही है। लोगों का कहना है कि सीमेंट की मात्रा भी बेहद कम डाली जा रही है, जिसके कारण सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर गंभीर आशंका उत्पन्न हो गई है।

 

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इसी प्रकार की अनियमितता पूर्व में अस्पताल मार्ग के निर्माण कार्य में भी की गई थी, जहां गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग कर निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से सरकारी राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है और घटिया निर्माण कर जनता के साथ छल किया जा रहा है।

 

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जांच नहीं कराई गई तो सड़क कुछ ही समय में क्षतिग्रस्त हो जाएगी, जिससे शासन की राशि व्यर्थ चली जाएगी और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 

ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों में इस मामले को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, जबकि आम जनता को गुणवत्ताहीन सुविधाएं मिल रही हैं। अब लोगों की निगाहें प्रशासनिक अधिकारियों की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं कि आखिर इस मामले में जांच कर दोषियों पर क्या कदम उठाए जाते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

October 12, 2026

Leave a Comment