सड़क हादसे में रोहित तिवारी ‘सोनू’ का निधन, पत्रकार परिषद ने जताया शोक

---Advertisement---

सड़क हादसे में रोहित तिवारी ‘सोनू’ का निधन, पत्रकार परिषद ने जताया शोक

अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के जिला सह सचिव एवं दैनिक वीर दृष्टि के जिला ब्यूरो अमित तिवारी के बड़े भाई रोहित तिवारी उर्फ सोनू का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकार जगत एवं परिचितों में शोक की लहर है।
रोहित तिवारी के असामयिक निधन पर राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद शहडोल संभागीय इकाई, जिला अनूपपुर इकाई तथा ब्लॉक इकाई अनूपपुर, कोतमा, जैतहरी एवं पुष्पराजगढ़ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा पत्रकार परिवार अमित तिवारी एवं उनके शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है

परिषद ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
परिषद की ओर से दिवंगत रोहित तिवारी उर्फ सोनू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ॐ शांति की प्रार्थना की गई

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment