सब स्टेशन में मेंटीनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बंद

---Advertisement---

सब स्टेशन में मेंटीनेंस कार्य के चलते शुक्रवार को पांच घंटे बिजली रहेगी बंद

कोतमा, बिजुरी नगर, ग्रामीण क्षेत्र एवं कोयला खदानों की विद्युत सप्लाई सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगी प्रभावित

कोतमा। विद्युत उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 132/33 केवी सब स्टेशन केशवाही रोड कोतमा में निर्धारित मेंटीनेंस कार्य के चलते शुक्रवार 19 जून को पांच घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान कोतमा नगर, बिजुरी नगर, कोयलांचल क्षेत्र, आसपास के ग्रामीण इलाकों एवं कोयला खदानों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

विद्युत विभाग कोतमा के सहायक अभियंता आशुतोष चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सब स्टेशन में आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किए जाने के कारण सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शट-डाउन लिया जाएगा। इस अवधि में कोतमा क्षेत्र सहित इससे जुड़े सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

वहीं विद्युत विभाग बिजुरी के कनिष्ठ अभियंता के.एस. पटेल ने बताया कि मेंटीनेंस कार्य के सफल एवं सुरक्षित संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद की जा रही है। उन्होंने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग करने एवं आवश्यक कार्य पूर्व में ही निपटा लेने की अपील की है।

विद्युत विभाग ने स्पष्ट किया है कि मेंटीनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति को पुनः सामान्य कर दिया जाएगा। उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि निर्धारित समय के दौरान संयम बनाए रखें तथा विभागीय कार्य में सहयोग प्रदान करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

July 15, 2026

Leave a Comment