सावन महोत्सव में गौ सम्मान का संदेश
जायसवाल समाज की महिलाओं ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

मनेन्द्रगढ़। सावन महोत्सव के धार्मिक और सामाजिक माहौल के बीच जायसवाल समाज की महिलाओं ने गौ संरक्षण और सम्मान के संदेश को जन जन तक पहुंचाने की पहल की। महिलाओं ने ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तृतीय चरण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
इस दौरान महिलाओं ने कहा कि गौवंश भारतीय संस्कृति, परंपरा और सामाजिक आस्था का अभिन्न हिस्सा है। गौ संरक्षण केवल धार्मिक भावना ही नहीं बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अभियान के माध्यम से लोगों को गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
हस्ताक्षर अभियान में श्रीमती शशि जायसवाल (अध्यक्ष), श्रीमती कामिनी जायसवाल (उपाध्यक्ष), श्रीमती अंबिका जायसवाल (सह सचिव), श्रीमती शैल जायसवाल (पूर्व पार्षद), श्रीमती सुनीता जायसवाल (कोषाध्यक्ष), श्रीमती संध्या जायसवाल, श्रीमती नीलू जायसवाल (पार्षद), श्रीमती ममता जायसवाल, श्रीमती संगीता जायसवाल, श्रीमती माया जायसवाल, श्रीमती बीना जायसवाल, सीमा जायसवाल और श्रीमती स्नेहा जायसवाल सहित समाज की महिलाएं उपस्थित रहीं।
महिलाओं ने 17 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित ‘गौ सम्मान आवाहन अभियान’ के तृतीय चरण के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से ऐसे अभियानों को मजबूती मिलती है और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है।
सावन महोत्सव के दौरान आयोजित इस पहल में महिलाओं का उत्साह देखते ही बना। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से उन्होंने सामाजिक एकजुटता के साथ गौ संरक्षण और सम्मान की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।




































