सावन के अंतिम सोमवार पर पुरानी शिव मंदिर में गूंजेगा हर-हर महादेव

---Advertisement---

सावन के अंतिम सोमवार पर पुरानी शिव मंदिर में गूंजेगा हर-हर महादेव

पवन चीनी एवं मित्र मंडली की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील

अनूपपुर/अमलाई। सावन के पावन महीने के अंतिम सोमवार के अवसर पर नगर परिषद बरगवां-अमलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन चीनी तथा उनकी मित्र मंडली द्वारा 24 अगस्त को पुरानी शिव मंदिर प्रांगण, अमलाई में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

सावन के अंतिम सोमवार को भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व का दिन माना जाता है। इसी धार्मिक भावना और सेवा के उद्देश्य से आयोजित भंडारे में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के दौरान श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन-पूजन के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे।

शिव आराधना और सेवा का विशेष महत्व

समाजसेवी एवं पार्षद पवन चीनी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना का पावन अवसर है। भगवान शिव की आराधना करने के साथ जरूरतमंदों एवं श्रद्धालुओं को भोजन कराना भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूती मिलती है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर पुरानी शिव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन करें और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करें। उन्होंने कहा कि धार्मिक आस्था के साथ समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाना ही इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य है।

आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू

विशाल भंडारे को लेकर चीनी मित्र मंडली के सदस्यों द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए भोजन एवं प्रसाद वितरण सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के लोगों में भी उत्साह का माहौल है।

सावन के अंतिम सोमवार पर आयोजित होने वाला यह धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन आस्था, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश देगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लेने और भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment