सार्वजनिक परिवहन की बहाली की उठी मांग

---Advertisement---

 

युवा कांग्रेस ने प्रशासन से लगाई गुहार

एमसीबी। जिले में वर्षों से बंद पड़ी चिरमिरी नगर निगम की सिटी बस सेवा को दोबारा शुरू करने की मांग तेज हो गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पियूष ताम्रकार ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर चिरमिरी नगर निगम की सिटी बस सेवा को शीघ्र बहाल करने और बैकुंठपुर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी मार्ग पर नियमित बस संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।

ज्ञापन में लेख किया गया है कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था ठप होने का सबसे अधिक असर छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, महिलाओं, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले आम नागरिकों पर पड़ रहा है। खासकर बारिश के मौसम में लोगों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। मजबूरी में निजी वाहनों या महंगे साधनों से सफर करना पड़ रहा है जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त हानि हो रही है। युवा कांग्रेस ने डोमनहिल, कोरिया कॉलरी, बरतुंगा सहित आसपास के क्षेत्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन इलाकों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शिक्षा, रोजगार, इलाज और अन्य आवश्यक कार्यों के लिये बैकुंठपुर, मनेन्द्रगढ़ और चिरमिरी आते-जाते हैं। नियमित और किफायती बस सेवा उपलब्ध नहीं होने से लोगों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी बताया गया कि सिटी बस सेवा संचालित रहने के दौरान नागपुर रोड रेलवे स्टेशन से आने-जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलती थी। स्टेशन से शहर और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंचने के लिये यह सबसे सस्ता और सुविधाजनक परिवहन साधन था। सेवा बंद होने के बाद यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द सिटी बस सेवा पुनः शुरू करने और बैकुंठपुर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी मार्ग पर नियमित बसों का संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि इससे हजारों लोगों को राहत मिलेगी और जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment