सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत के हस्तक्षेप से मिली बड़ी राहत खोंगापानी बस स्टॉप पर बसों का रुकना हुआ अनिवार्य

---Advertisement---

 

मनेन्द्रगढ़। आम जनता की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान करते हुए कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के हस्तक्षेप से खोंगापानी बस स्टॉप पर अब सभी बसों का रुकना अनिवार्य कर दिया गया है।

हाल ही में आयोजित दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) की बैठक में सांसद महंत ने खोंगापानी नगर पंचायत क्षेत्र के बस स्टॉप पर बसों के नियमित रूप से नहीं रुकने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने यात्रियों खासकर छात्रों, कर्मचारियों और दैनिक यात्रियों को हो रही परेशानियों को गंभीरता से रखते हुए अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया।

सांसद के इस पहल पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला परिवहन अधिकारी कोरिया द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है।

आदेश में स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि खोंगापानी के निर्धारित बस स्टॉप पर सभी स्टेज कैरिज बसों का रुकना अनिवार्य होगा और यात्रियों के सुरक्षित चढ़ने उतरने की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि किसी बस ऑपरेटर या परमिट धारक द्वारा आदेश की अवहेलना की जाती है तो उसके खिलाफ मोटरयान अधिनियम 1988 के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

इस निर्णय से क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अब उन्हें सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है।

भरतपुर-सोनहत के पूर्व विधायक गुलाब कमरों ने इसे जनहित में अहम फैसला बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा वहीं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि यह जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का परिणाम है। खोंगापानी नगर पंचायत अध्यक्ष ललिता रामा यादव ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे रोजाना होने वाली असुविधा खत्म होगी। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने इसे छात्रों और युवाओं के लिये विशेष रूप से लाभकारी बताया।

कुल मिलाकर यह पहल क्षेत्रवासियों के लिये राहत भरी साबित होगी और सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और सुरक्षित बनायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment