रोटरी क्लब डबरा शुगर सिटी द्वारा 19 अप्रैल को विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर

---Advertisement---

 

भरत रावत, संवाददाता, डबरा

दिनांक: 16 अप्रैल 2026

 

डबरा में सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए रोटरी क्लब डबरा शुगर सिटी-3053 द्वारा 19 अप्रैल, रविवार को एक विशाल निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर हमारे अपनों की पुण्य स्मृति में आयोजित होगा, जिसमें शहर और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि इस शिविर में ग्वालियर के प्रतिष्ठित अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे।

 

शिविर का आयोजन रास जे.बी. स्कूल, बल्ला का डेरा, डबरा में किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और स्वास्थ्य परीक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा। शिविर में मात्र 10 रुपये के पंजीयन शुल्क पर हृदय, हड्डी-जोड़, छाती-दमा, ईएनटी, न्यूरोलॉजी, चर्म रोग, यूरोलॉजी और होम्योपैथी सहित विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा जांच और परामर्श दिया जाएगा।

ग्वालियर के रतन ज्योति नेत्रालय की टीम द्वारा मोतियाबिंद की निःशुल्क जांच एवं ऑपरेशन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। वहीं महिलाओं के लिए विशेष रूप से निःशुल्क कैंसर जांच (मैमोग्राफी) की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा खून की जांच पर 60 से 70 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी और होम्योपैथिक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा।

इस शिविर में बिरला हॉस्पिटल सहित शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक जैसे डॉ. प्रवीण मंगल, डॉ. क्षितिज गुप्ता, डॉ. अनुपम ठाकुर, डॉ. चंचल कुमार अग्रवाल, डॉ. आकाश सिंह छारी, डॉ. ध्रुवप्रेमी अग्रवाल, डॉ. उदित मिश्रा और डॉ. निधि मंगल अपनी सेवाएं देंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

July 10, 2026

Leave a Comment