रेलवे पुलिया के पास पुलिस की घेराबंदी, स्कूटी से पकड़ी गई अवैध शराब 50 पाव अंग्रेजी व्हिस्की के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन भी जप्त

---Advertisement---

 

एमसीबी। जिले में अवैध शराब कारोबार पर शिकंजा कसते हुए सिटी कोतवाली मनेन्द्रगढ़ पुलिस ने एक युवक को अंग्रेजी शराब की तस्करी करते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी में शराब लेकर जा रहा था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शराब और वाहन दोनों जप्त कर लिया है।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा के आदेश और पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक अवैध शराब लेकर शहर की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने रेलवे पुलिया के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की टीवीएस जुपिटर स्कूटी आती दिखाई दी जिसे रोककर तलाशी ली गई।

जांच के दौरान वाहन चालक के कब्जे से गोवा कंपनी की 50 पाव अंग्रेजी व्हिस्की बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 9 लीटर बताई गई है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 हजार 750 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पारस मणि प्रजापति पिता रमेश प्रजापति उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06 इंटा भट्ठा दफाई थाना झगराखाण्ड जिला एमसीबी के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, प्रधान आरक्षक पुष्कल सिन्हा, आरक्षक दीप तिवारी, जितेन्द्र ठाकुर प्रमोद यादव सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की सक्रिय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह (आईपीएस) ने कहा है की जिले में अवैध कारोबार और अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

July 11, 2026

Leave a Comment