राष्ट्रपति ने इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट को शौर्य चक्र से किया सम्मानित किया

---Advertisement---

राष्ट्रपति ने इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट को शौर्य चक्र से किया सम्मानित किया

क्षेत्र में खुशी और हर्ष का माहौल
राजनगर

नई दिल्ली, 8 जून 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षा अलंकरण समारोह (Defence Investiture Ceremony 2026) के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट को उनकी असाधारण वीरता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया। समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में किया गया।
समारोह के दौरान राष्ट्रपति ने इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट की वर्दी पर शौर्य चक्र अलंकरण लगाकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों तथा विभिन्न राज्यों की पुलिस के अनेक वीर जवानों को भी वीरता पुरस्कार प्रदान किए गए।
इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट को यह सम्मान राष्ट्र सेवा के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस और वीरता के लिए दिया गया। उनके सम्मानित होने पर छत्तीसगढ़ पुलिस तथा उनके गृह क्षेत्र में खुशी और गौरव का माहौल है।
शौर्य चक्र भारत का तीसरा पर्व सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार है, जो असाधारण साहस और बलिदान के लिए प्रदान किया जाता है,

और जैसे ही कोयलांचल क्षेत्र राजनगर के वीर सपूत लक्ष्मण केवट जी के शौर्य पुरस्कार की यह खबर राजनगर कोयलांचल क्षेत्र पहुंची वैसे ही क्षेत्र के सभी राजनीतिक दल,सभी ट्रेड यूनियन,सभी जनप्रतिनिधी, सभी पत्रकार साथियों एवं सभी क्षेत्रवासियों ने पटाखे फोड व मिठाइया बांटकर अपने खुशियों का इजहार किया

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment