राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने आशीष द्विवेदी की दादी लीलावती द्विवेदी के निधन पर जताया शोक।

---Advertisement---

 

अनूपपुर। राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, जिला अनूपपुर के जिला कोषाध्यक्ष आशीष द्विवेदी की पूज्य दादी अम्मा तथा पंडित गोविंद नारायण द्विवेदी एवं कृष्णानंद द्विवेदी की पूज्य माताजी श्रीमती लीलावती द्विवेदी का 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद, संभाग शहडोल के और जिला अनूपपुर सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।

दिवंगत श्रीमती लीलावती द्विवेदी का अंतिम संस्कार आज सायं 4:00 बजे बस्ती मुक्ति धाम, अनूपपुर में किया गया।

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा के प्रति संगठन अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है तथा इस दुःख की घड़ी में पूरा संगठन द्विवेदी परिवार के साथ खड़ा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment